शराब द्वारा ज़िन्दगी बर्बाद होने के कुछ उदाहरण क्या हैं?
- Get link
- X
- Other Apps
क्या आप इन्हें पहचानते हैं?
यह हैं श्रीराम वेंकटरमन।
- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2012 में इन्होने अखिल भारतीय रैंक 2 हांसिल की थी।
- यह एक डॉक्टर भी हैं।
- कुछ समय पहले ही 1 साल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढाई करके भी लौटे थे।
- कई दफा आईएएस अधिकारी के तौर पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए न्यूज़ में भी बने रहे।
मैं ये सब क्यों बता रहा हूँ? इन सबसे यह साबित होता है कि ये एक अच्छे विद्यार्थी, अच्छे अधिकारी और एक काबिल व्यक्ति थे जिन्हें बहुत से लोग अपने आदर्श मानते रहे होंगे।
शायद यह कभी-कभी शराब पीते रहे होंगे, मुझे नहीं मालूम। लेकिन उस रात चश्मदीद गवाह के मुताबिक इन्होंने शराब पी रक्खी थी। इनके साथ गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थीं। इनकी गाड़ी तेज़ी से एक मोटरसाइकिल से टकराई और उसे लेते हुए दीवार में भिड़ी।
इस मोटरसाइकिल को पत्रकार केएम बशीर चला रहे थे जिनकी तुरंत मौत हो गयी। मौके पर मौजूद एक ऑटोवाले का कहना है, "गाडी खुद श्रीराम वेंकटरमन चला रहे थे और उनसे साथ महिला बैठी थीं। एक्सीडेंट के बाद श्रीराम गाडी से उतारकर पत्रकार को प्राथमिलक चिकित्सा देने का प्रयास करने लगे और उन्होंने शराब पी रखी थी। पुलिस के आने पर उन्होंने कहा कि गाडी वह महिला चला रही थी।"
इस मामले की जांच में पुलिस नहे भी नियमित ढंग से कार्यवाही नहीं की थी जिसके लिए पुलिस को कोर्ट में शर्मिंदा भी होना पड़ा था।
श्रीराम ने बहुत पढाई-लिखे की, माँ-बाप का नाम बढ़ाया, बहुत लोगों की मदद की और एक अच्छे अधिकारी की तरह काम किया। मगर उन्हें हमेशा इस बात का एहसास होगा की उन्होंने एक जीवित इंसान को मार डाला, उसके बच्चों को बेबाप कर दिया, उसके माता-पिता का जीवन छीन लिया।
अब जब उन्हें सजा होगी, उन्हें आईएएस की सारी ताकतें छीन ली जाएंगी तब वह जीवन भर उस एक दिन की शराब को कोसेंगे। सोचेंगे कि काश उसदिन वह शराब नहीं पी होती।
आप अपने आपको ऐसे मौके में कभी मत डालियेगा, क्यूंकि आपके जीवन में आपके अलावा आपके परिवार, आपके बच्चों, माता-पिता सबका हक़ है, और आप उनके साथ ऐसा अन्याय नहीं कर सकते।
धन्यवाद
alcohol
bear
daaru
Entertainment
Hindi story
Ias story
information
life fact
liquar
liquid alcohol
movie
Shree Ram
story
top bollywood movie
Upsc
upsc story
Venkat
watch movies online
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment