Posts

Showing posts with the label south Movie

बॉलीवुड की सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्म कौनसी हैं?

Image
आज बात करेंगे ऐसी 9 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जिनके बारे में ज़्यादा लोगों ने नहीं सुना होगा। 1.   रघु रोमियो (2003)   - अपनी माँ के साथ-साथ रघु भी टीवी पर सास-बहू वाले नाटक देखने लगता है। एक नाटक की संस्कारी नायिका "नीता जी" से वह अत्यधिक प्रभावित हो जाता है। एक रेस्त्रां-बार की डांसर रघु को पसंद करती है। असल ज़िंदगी में "नीता जी" का कुछ लोगों से पंगा चल रहा है। इन सब लोगों के टकराने पर जो हँसी का फुहारा छूटता है, मज़ा आ जाएगा। रघु रोमियो अभिनेता-निर्देशक रजत कपूर की निर्देशित की हुई पहली फिल्म थी। इसे 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो आज तक भी किसी कॉमेडी फिल्म के लिए एक दुर्लभ बात है। विजय राज़ एवं सुरेखा सीकरी का उत्कृष्ट अभिनय और इसकी अजीबोग़रीब कहानी इस फिल्म की मुख्य खूबियों में से हैं, तो रजत कपूर का (भारतीय सिनेमा के लिहाज़ से) अलग सा निर्देशन और पटकथा इसे हिंदी सिनेमा की एक अद्वितीय कलाकृति बनाते हैं। ज़्यादा समझदार लोग इस फिल्म को ना देखें। इस फिल्म के लिए आप...