Posts

Showing posts with the label alcohol

शराब द्वारा ज़िन्दगी बर्बाद होने के कुछ उदाहरण क्या हैं?

Image
क्या आप इन्हें पहचानते हैं? यह हैं श्रीराम वेंकटरमन। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2012 में इन्होने अखिल भारतीय रैंक 2 हांसिल की थी। यह एक डॉक्टर भी हैं। कुछ समय पहले ही 1 साल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढाई करके भी लौटे थे। कई दफा आईएएस अधिकारी के तौर पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए न्यूज़ में भी बने रहे। मैं ये सब क्यों बता रहा हूँ? इन सबसे यह साबित होता है कि ये एक अच्छे विद्यार्थी, अच्छे अधिकारी और एक काबिल व्यक्ति थे जिन्हें बहुत से लोग अपने आदर्श मानते रहे होंगे। शायद यह कभी-कभी शराब पीते रहे होंगे, मुझे नहीं मालूम। लेकिन उस रात चश्मदीद गवाह के मुताबिक इन्होंने शराब पी रक्खी थी। इनके साथ गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थीं। इनकी गाड़ी तेज़ी से एक मोटरसाइकिल से टकराई और उसे लेते हुए दीवार में भिड़ी। इस मोटरसाइकिल को पत्रकार केएम बशीर चला रहे थे जिनकी तुरंत मौत हो गयी। मौके पर मौजूद एक ऑटोवाले का कहना है, "गाडी खुद श्रीराम वेंकटरमन चला रहे थे और उनसे साथ महिला बैठी थीं। एक्सीडेंट के बाद श्रीराम गाडी से उतारकर पत्रकार को प्राथमिलक चि...