क्या आप कोई ऐसी उपयोगी जानकारी दे सकते है जिस में दो मिनट में सीख सखू ?





क्या आप सोना खरीदना जानते हैं ? अगर नही, तो इस सरल जानकारी की मदद से आप सोने के आभूषण खरीदते समय आभूषण में सोने की शुद्धता और और आभूषण के वास्तविक मूल्य का पता लगाकर सही कीमत पर आभूषण खरीद सकते हैं।
(A) आभूषण में शुद्ध सोने की मात्रा कैसे मालूम करे?
24 कैरेट सोने को पूर्णतया (99.99%) शुद्ध माना जाता है।
इस बात को आप ऐसे समझिये की आपके पास 24 कैरेट सोने का बना एक टुकड़ा है ( टुकड़े का वजन कुछ भी हो सकता है, 1 ग्राम या 10 किलो-कुछ भी)। अगर हम इस टुकड़े को एकसमान 24 भागों में विभाजित कर दें तो हम कह सकते है कि चौबीस के चौबीस भाग सोना पूर्णतयः शुद्ध हैं।
23 कैरेट शुद्धता का मतलब ये होगा कि यदि हम सोने के किसी टुकड़े को एकसमान 24 भागो में विभाजित कर दें तो 24 में से 23 भाग पूर्णतयः शुद्ध है। इसी प्रकार 22 कैरेट शुद्धता का मतलब 24 में से 22 भाग शुद्धता, 21 कैरेट शुद्धता का मतलब 24 में से 21 भाग शुद्धता…, 18 कैरेट शुद्धता का मतलब हुआ 24 में से 18 भाग शुद्धता।
आइये अब हम शुद्धता का गुणांक निकालते है । बराबर के चिन्ह के बाद हमने गुणांक निकाला है।
24 कैरेट शुद्धता यानी 24/24 =1 (या प्रेक्टीकली 0.999)
23 कैरेट शुद्धता यानी 23/24 = 0.958
22 कैरेट शुद्धता यानी 22/24 = 0.916
21 कैरेट शुद्धता यानी 21/ 24 = 0.875
20 कैरेट शुद्धता यानी 20/24 = 0.833
19 कैरेट शुद्धता यानी 19/24 = 0.791
18 कैरेट शुद्धता यानी 18/24 = 0.750
जितने कैरेट का आभूषण या सोना आप खरीद रहे है उसके गुणांक से सोने के वजन को गुणा करके आप शुद्ध सोने (24 कैरेट) का वजन मालूम कर सकते हैं।
उदारहण 1: मान लीजिये आपने 40 ग्राम वजन की 22 कैरेट शुद्धता की सोने की चूड़ियां खरीदी हैं।
22 कैरेट का गुणांक है 0.916
इसलिये 40 ग्राम गुणा 0.916 = 36.64 ग्राम शुद्ध सोना 22 कैरेट की इन 40 ग्राम की चूड़ियों में लगा है।
उदाहरण 2: मान लीजिये आपने 40 ग्राम वजन की 20 कैरेट शुद्धता की सोने की चूड़ियां खरीदी हैं।
20 कैरेट का गुणांक है 0.833
इसलिये 40 ग्राम गुणा 0.916 = 33.32 ग्राम शुद्ध सोना इन 20 कैरेट की 40 ग्राम की चूड़ियों में लगा है।
उदाहरण 3: मान लीजिये आपने 40 ग्राम वजन की 18 कैरेट शुद्धता की सोने की चूड़ियां खरीदी हैं।
18 कैरेट का गुणांक है 0.750
इसलिये 40 ग्राम गुणा 0.916 = 30 ग्राम शुद्ध सोना इन 20 कैरेट की 40 ग्राम की चूड़ियों में लगा है।
नोट- उपरोक्त जानकारी होने से 24 कैरेट शुद्धता से कम शुद्धता का सोना/ आभूषण खरीदते समय आप ये मालूम कर सकते है कि उसमे शुद्ध सोने की मात्रा कितनी है।
ये गुणांक ही सोने की शुद्धता का मूल बिंदु है। शुद्ध सोने का वजन, शुद्धता का प्रतिशत और हॉलमार्क इसी गुणांक पर आधारित हैं।
  • इस गुणांक से आप आभूषण के वजन को गुणा करके आभूषण में शुद्ध सोने का वजन मालूम कर सकते हैं, जैसा कि हमने ऊपर उदाहरणों में किया है।
  • दशमलव को दो अंक दाहिनी ओर ले जाकर आप आभूषण की कैरेट शुद्धता को परसेंटेज शुद्धता में मालूम कर सकते है। उदाहरण के लिये 24 कैरेट मतलब 99.9 प्रतिशत शुद्ध, 23 कैरेट मतलब 95.8 प्रतिशत शुद्ध, …, 18 कैरेट मतलब 75 प्रतिशत शुद्ध।
  • दशमलव के बाद के तीन अंक हॉलमार्क स्टाम्प होती है। उदाहरण के लिये 24 कैरेट मतलब हॉलमार्क 999, 23 कैरेट मतलब हॉलमार्क 958, …, 18 कैरेट मतलब हॉलमार्क 750
(B) खरीदे गये आभूषणों का मूल्य कैसे निकालें ?
मार्केट में डेली बेसिस पर 24 कैरेट सोने का भाव सुबह खुलता है। मान लीजिये आज का 24 कैरेट सोने का भाव 40000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और ऊपर उदाहरण नंबर 3 के अनुसार आपने 18 कैरेट शुद्धता की 40 ग्राम वजन की 4 चूड़ियां ज्वेलर्स से खरीदी है
(1) उदाहरण में आप देख सकते है कि चूड़ियों में 30 ग्राम शुद्ध सोना लगा है। चूंकि 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 40000 रुपये है, इसलिये 30 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 40000/10 गुणा 30 = 120000 रूपए।
(2) जेवेलर्स से मेकिंग चार्जेज मालूम करें (सोने के आभूषण बनाने वाले कारीगर की फीस)। मान लीजिये मेकिंग चार्जेज 800 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। चूंकि 10 ग्राम के आभूषण के मेकिंग चार्जेज 800 रुपए हैं, इसलिये 30 ग्राम के आभूषण के मेकिंग चार्जेज = 800/10 गुणा 30 = 2400रूपए।
(3) 40000 रूपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्धता के सोने के बाजार भाव से 18 कैरेट शुद्धता की 40 ग्राम की चूड़ियों की कुल कीमत हुई - 120000 + 2400 = 122400 रूपए।
(C) बिल जरूर लें।
इस कीमत के ऊपर टेक्स ( GST ) देकर जेवेलर्स से GST बिल जरूर लें जिसमे निम्न बातें हों।
(1) तारीख
(2) आभूषण की डिस्क्रिप्शन या आभूषण का नाम।
(3) आभूषण का वजन
(4) शुद्धता (कैरेट में)
(5) कुल मूल्य ( वजन से भाव को गुणा करके आयी राशि मे मेकिंग चार्जेज जोड़ने के बाद टैक्स जोड़कर निकाली गयी देय राशि )
(6) जेवेलर् की स्टाम्प/सिग्नेचर।
जानकारी कैसी लगी, इस बारे में टिप्पणी में अपनी राय अवश्य दें। सिर्फ लाइक से काम नही चलेगा दोस्तो। बहरहाल ये जानकारी आपके लेखक के खुद के तजुर्बे और मेहनत का नतीजा है।
धन्यवाद
==========

Comments

Popular posts from this blog

Ravindra Kaushik : Black Tiger

मुंबई के ताज होटल में एक कप चाय का क्या दाम है?

Earning tricks