Posts

Showing posts with the label tea

मुंबई के ताज होटल में एक कप चाय का क्या दाम है?

Image
मौका था बचपन के दोस्तों से पुनर्मिलन का | काफी बार प्लान बने, बिगड़े, लेकिन अंततः मेरे दोस्त मुंबई घूमने आ ही गए | अब कोई पहली बार मुंबई आये और गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमने न जाये, ये तो होने से रहा | तो हम लोग गेटवे घूम रहे थे, फोटोस खींच रहे थे, ताज को देख रहे थे और 26/11 के हमले को याद कर रहे थे | इसी बिच, किसी ने कहा, यार चाय का क्या दाम होगा ताज में | फिर हम अपने अपने तर्क लगाने लगे | फिर हमने गूगल किया तो पाया की करीब 500 रु है | अंत में हमने सोचा कितना ही महंगा हो , हमें आज (02.12.2018) ताज होटल देखना है | बस फिर क्या था, चल दिए ताज की और | ताज के मुख्य द्वार पर हमने देखा की कई बेश-कीमती गाड़ियों का आना जाना लगा था | होटल में आने वाला ज्यादातर मेहमान विदेशी थे | एक पल के लिए हमने सोचा अंदर जाये या न जाये| लेकिन हिम्मत करके चले गए | जैसे ही हमने अंदर प्रवेश किया, हमारी आँखे मंत्रमुग्ध हो गयी | अंदर का नजारा अद्भुत था | ऐसा लग रहा था मनो हम किसी और ही दुनिया में आ गए हो | रिसेप्शन पे बैठी लड़कि इतनी सूंदर थी की, जैसे कोई अप्सरा हो | उनसे जाकर बात करने की...