विश्व हिंदी दिवस पर आप सभी को इस पोस्ट को पढ़ने के लिए मैं विनम्र निवेदन करता हूं

उर्दू शब्दों का त्याग कर मातृभाषा हिंदी का प्रयोग करें* हम अपनी रोज़मर्रा की बातचीत में कई उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो अक्सर हमें पता भी नहीं चलता। यह शब्द हमारी भाषा में बॉलीवुड, मीडिया और दूसरे प्रभावों से घुल-मिल गए हैं। लेकिन हमें अपनी **मातृभाषा हिंदी** का सम्मान करना चाहिए और इन शब्दों का सही हिंदी विकल्प अपनाना चाहिए। यहाँ कुछ आम उर्दू शब्दों की जगह हिंदी के शुद्ध शब्द दिए गए हैं: *(००१)* ईमानदार @ निष्ठावान *(००२)* इंतजार @ प्रतीक्षा *(००३)* इत्तेफाक @ संयोग *(००४)* सिर्फ @ केवल, मात्र *(००५)* शहीद @ बलिदान *(००६)* यकीन @ विश्वास, भरोसा *(००७)* इस्तकबाल @ स्वागत *(००८)* इस्तेमाल @ उपयोग, प्रयोग *(००९)* किताब @ पुस्तक *(०१०)* मुल्क @ देश *(०११)* कर्ज़ @ ऋण *(०१२)* तारीफ़ @ प्रशंसा *(०१३)* तारीख @ दिनांक, तिथि *(०१४)* इल्ज़ाम @ आरोप *(०१५)* गुनाह @ अपराध *(०१६)* शुक्रिया @ धन्यवाद, आभार *(०१७)* सलाम @ नमस्कार, प्रणाम *(०१८)* मशहूर @ प्रसिद्ध *(०१९)* अगर @ यदि *(०२०)* ऐतराज़ @ आपत्ति *(०२१)* सियासत @ राजनीति *(०२२)* इंतकाम @ प्रतिशोध *(०२३)* इज्ज़त @ मान, प्रतिष्ठा *(०२४)* इलाका @ क्षेत्र *(०२५)* एहसान @ आभार, उपकार *(०२६)* अहसानफरामोश @ कृतघ्न *(०२७)* मसला @ समस्या *(०२८)* इश्तेहार @ विज्ञापन *(०२९)* इम्तेहान @ परीक्षा *(०३०)* कुबूल @ स्वीकार *(०३१)* मजबूर @ विवश *(०३२)* मंजूरी @ स्वीकृति *(०३३)* इंतकाल @ मृत्यु, निधन *(०३४)* बेइज्जती @ तिरस्कार *(०३५)* दस्तखत @ हस्ताक्षर *(०३६)* हैरानी @ आश्चर्य *(०३७)* कोशिश @ प्रयास, चेष्टा *(०३८)* किस्मत @ भाग्य *(०३९)* फै़सला @ निर्णय *(०४०)* हक @ अधिकार *(०४१)* मुमकिन @ संभव *(०४२)* फर्ज़ @ कर्तव्य *(०४३)* उम्र @ आयु *(०४४)* साल @ वर्ष *(०४५)* शर्म @ लज्जा *(०४६)* सवाल @ प्रश्न *(०४७)* जवाब @ उत्तर *(०४८)* जिम्मेदार @ उत्तरदायी *(०४९)* फतह @ विजय *(०५०)* धोखा @ छल *(०५१)* काबिल @ योग्य *(०५२)* करीब @ समीप, निकट *(०५३)* जिंदगी @ जीवन *(०५४)* हकीकत @ सत्य *(०५५)* झूठ @ मिथ्या, असत्य *(०५६)* जल्दी @ शीघ्र *(०५७)* इनाम @ पुरस्कार *(०५८)* तोहफ़ा @ उपहार *(०५९)* इलाज @ उपचार *(०६०)* हुक्म @ आदेश *(०६१)* शक @ संदेह *(०६२)* ख्वाब @ स्वप्न *(०६३)* तब्दील @ परिवर्तित *(०६४)* कसूर @ दोष *(०६५)* बेकसूर @ निर्दोष *(०६६)* कामयाब @ सफल *(०६७)* गुलाम @ दास *(०६८)* जन्नत @ स्वर्ग *(०६९)* जहन्नुम @ नर्क *(०७०)* खौ़फ @ डर *(०७१)* जश्न @ उत्सव *(०७२)* मुबारक @ बधाई/शुभेच्छा *(०७३)* लिहाजा़ @ इसलिए *(०७४)* निकाह @ विवाह *(०७५)* आशिक @ प्रेमी *(०७६)* माशूका @ प्रेमिका *(०७७)* हकीम @ वैद्य *(०७८)* नवाब @ राजा *(०७९)* रूह @ आत्मा *(०८०)* खु़दकुशी @ आत्महत्या *(०८१)* इज़हार @ प्रस्ताव *(०८२)* बादशाह @ राजा/महाराजा *(०८३)* ख़्वाहिश @ महत्वाकांक्षा *(०८४)* जिस्म @ शरीर/अंग *(०८५)* हैवान @ दैत्य/असुर *(०८६)* रहम @ दया *(०८७)* बेरहम @ निर्दय निष्करुण *(०८८)* खा़रिज @ बहिष्कृत *(०८९)* इस्तीफ़ा @ त्यागपत्र *(०९०)* रोशनी @ प्रकाश *(०९१)* मसीहा @ देवदूत *(०९२)* पाक @ पवित्र *(०९३)* क़त्ल @ हत्या *(०९४)* कातिल @ हत्यारा *(०९५)* मुहैया @ उपलब्ध *(०९६)* फ़ीसदी @ प्रतिशत *(०९७)* कायल @ प्रशंसक *(०९८)* मुरीद @ भक्त *(०९९)* कीमत @ मूल्य (मुद्रा में) *(१००)* वक्त @ समय *(१०१)* सुकून @ शांति *(१०२)* आराम @ विश्राम *(१०३)* मशरूफ़ @ व्यस्त *(१०४)* हसीन @ सुंदर *(१०५)* कुदरत @ प्रकृति *(१०६)* करिश्मा @ चमत्कार *(१०७)* इजाद @ आविष्कार *(१०८)* ज़रूरत @ आवश्यकता *(१०९)* ज़रूर @ अवश्य *(११०)* बेहद @ असीम *(१११)* तहत @ अनुसार हिंदी हमारी राजभाषा और मातृभाषा है, जिसका हमें संरक्षण करना चाहिए। उर्दू शब्दों के बजाय शुद्ध हिंदी शब्दों का उपयोग करके हम अपनी संस्कृति और भाषा को मजबूत कर सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। *क्यों जरूरी है हिंदी का संरक्षण? आजकल कई ऐसे षड़यंत्र रचे जा रहे हैं, जो हमारी मातृभाषा हिंदी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें इसे समझते हुए, अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है। हर भाषा का अपना महत्व होता है, और हिंदी के माध्यम से हम अपनी **संस्कृति, धरोहर और पहचान** को बचा सकते हैं। आइए, मिलकर हिंदी का प्रचार-प्रसार करें और इसे आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाएं। धर्मो रक्षति रक्षितः॥ जब हम धर्म (यहाँ मातृभाषा) की रक्षा करते हैं, तो वह हमें सुरक्षित रखता है। --- **AVGHAD Blogs** --- आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों, परिवार और समाज के अन्य सदस्यों के साथ जरूर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग हिंदी को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।

Comments

Popular posts from this blog

Ravindra Kaushik : Black Tiger

मुंबई के ताज होटल में एक कप चाय का क्या दाम है?

Earning tricks