Earning tricks
मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर के किन तरीकों से पैसा कमाया जा सकता है? अब हर कोई तो जोमाटो और रैपिडो में बाइक चलाकर पैसे नहीं कमा सकता। लेकिन, मैं आपको एक तरीका जरूर बता सकता हूँ जिस से आपकी बाइक की EMI बड़े आराम से निकल जाएगी। मेरे पास एवेंजर बाइक है जिसकी मासिक EMI 3000 रुपये के करीब है। 2 महीने पहले मैंने इस चीज़ की शुरुवात की थी। मेरा ऑफिस शहर के एक जाने माने बिज़नेस पार्क में है जहाँ छोटे बड़े मिकालर 50 कंपनियां हैं। मेरा घर मेरे ऑफिस से 17 किलोमीटर की दूरी पर है। मुझे एक यूट्यूब वीडियो से यह आईडिया आया बाइक पूलिंग का। इसका मतलब की जब मैं घर से ऑफिस के लिए निकलूं, तो मेरे साथ किसी अन्य व्यक्ति को भी ले जाऊं जो उसी बिज़नेस पार्क में किसी कंपनी में नौकरी करता है। और, ऑफिस से घर आते समय भी अपने साथ किसी व्यक्ति को ले जाऊं जो मेरे घर के आसपास रहता है। मैंने पूलमायराइड, ई-पूलर्स, क्विक राइड पूलिंग इत्यादि बाइक पूलिंग संस्थाओं में रजिस्टर किया है। यहां जितने भी लोग रजिस्टर हैं सब नौकरी वाले हैं और किस कंपनी में काम करते हैं उसकी जा...